कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गॉव फजलेगंज निवासी सुरेश चन्द्र जाटव उम्र 57 वर्षीय पुत्र चेतराम चौकीदार अपने भतीजा मनोज जाटव उम्र 50 वर्षीय पुत्र नेकराम के साथ बाइक पर बैठकर गेट खरीदने कायमगंज द्वान्सपोर्ट की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह कायमगंज नगर के पुल गालिब पुलिया तिराहे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही अज्ञात चार पहिया बुलेरों ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चाचा भतीजा घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहाँ उपचार जारी है।
गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने वृद्ध को पीटा
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गॉव सलेमपुर भटासा निवासी नवी मोहम्मद उम्र 60 वर्षीय पुत्र सफदर खाँ ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है उसके गॉव के ही अनीस फरीद, मुनीश गाली-गलौज कर रहे थे। नवी मोहम्मद ने गाली देने का विरोध किया, तो उक्त तीनों दबंगों ने लाठी-डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर नवी मोहम्मद का मेडीकल परीक्षण कराया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर वृद्ध नवी मोहम्मद हो लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
युवती समेत दो ने खाया जहर
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के नगर से सटे ग्राम घसिया चिलौली निवासी मूर्ति उम्र 19 वर्षीय पुत्री प्रेमपाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव हकीकतपुर निवासी विकास उम्र 26 वर्षीय पुत्र वीरेन्द्र सिह का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। जिससे क्षुब्द होकर विकास ने जहरीला कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों की हालत बिगडऩे पर परिजन आनन-फानन में कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार जारी है।