फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद के उदीयमान हॉकी खिलाडिय़ों का एन.आई.एस. प्रशिक्षक की ट्रेनिंग हेतु नेताजी सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला के लिए चयन किया गया है। राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी कु0 शबनम शाक्य तथा अजय माथुर का हॉकी खेल में एन.आई.एस. कोच हेतु चयन किया गया है। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जनपद का तथा अन्तर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में कानपुर विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। शबनम और अजय माथुर ने बताया कि स्टेडियम के हॉकी प्रशिक्षक सत्यम मिश्रा, हॉकी इंडिया के जिला सचिव अवनींद्र सक्सेना तथा कोषाध्यक्ष लक्ष्मण टंडन द्वारा हॉकी खेल में प्रोत्साहित किया गया।