जनसभा के मंच पर 45 मिनट रुकेंगे सीएम योगी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने व भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 मई को आयेगें। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मंच पर कुल 45 मिनट का समय देंगे।
मुख्यमंत्री योगी के जारी कार्यक्रम के अनुसार 2:55 पर उनका हेलीकॉप्टर रामलीला मैदान कमालगंज पर बने हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वह कार द्वारा कार्यक्रम स्थल डीएवी इंटर कालेज मैदान में बने सभा स्थल पर 3:05 मिनट पर पंहुचेंगे। जहाँ पर वह अपनी पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी मुकेश राजपूत के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात वह 45 मिनट जनसभा में शामिल होनें के बाद 3:50 पर रामलीला मैदान कमालगंज पर बने हैलीपैड लिए रवाना होंगे। जहाँ से वह हेलीकॉप्टर द्वारा 4 बजे जनपद औरैया के लिए रवाना हों जाएंगे। जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब एक घंटा 5 मिनट तक रुकेंगे। मुख्यमंत्री के आने के कार्यक्रम को लेकर पंडाल व मंच बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। देर रात तक पंडाल बनकर तैयार होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। कार्यक्रम स्थल पर तीन गेट बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 वीके सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार लगातार नजर बनाए हुए है।