नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 71प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशियों सहित अध्यक्ष पद के लिए कुल 71 लोगों ने नामांन कराया। इनमें दो नगर पालिका व सात नगर पंचायतों के प्रत्याशी शामिल है।
नगर पालिका सदर से भाजपा प्रत्याशी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता की मां सुषमा देवी ने चार सेटो में नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही कांगे्रस प्रत्याशी मुमताज बेगम, समाजवादी पार्टी की एकता, निर्दलीय प्रत्याशी दमयंती सिंह, शिखा, नूतन कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नगर पालिका कायमगंज से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुभाष गुप्ता, सपा प्रत्याशी देवकी नन्दन, बसपा प्रत्याशी अभिषेक, निर्दलीय प्रत्याशी सुमन, प्रदीप, आशीष गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, श्यामू कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कमालगंज से राजबेटी, अनीता देवी, भाजपा प्रत्याशी नम्रता, सरोजनी देवी, बिटोली देवी नामांकन किया। शमशाबाद से भारतीय जनता पार्टी की सैफाली गुप्ता, सपा की जोया शाहा, प्रीती गुप्ता, कृष्णादेवी, विनीता, विमला, रेनू, शाबिया, आसमा आदि 10 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नगर पंचायत कम्पिल अध्यक्ष पद के लिए बसपा के अशोक कुमार मौर्य, भाजपा के नवनीत किशोर समेत बृजेश कश्यप, देवेन्द्र, मुकेश कुमार, बेंचेलाल, शहाना बेबी ने नामांकन किया। मोहम्मदाबाद से कांगे्रस के रशीद, भाजपा के राजेश, देवेन्द्र, श्याम प्रकाश, अशोक कुमार ने नामांकन किया। नवाबगंज क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार, धीरेन्द्र, प्रशांत कश्यप, विमलेश, कुषमा, भाजपा के सर्वेश कुमार, अनीता, पंकज, मीरा देवी, कुमोदिनी, संतोष, राजेश कुल १३ उम्मीदवारों ने नामांकन किया। संकिसा बसंतपुर से राधा, प्रियंका वर्मा, खुशबू, भाजपा प्रत्याशी अनुपम वर्मा व अनीता सहित पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। खिमसेपुर से भाजपा के प्रत्याशी पुष्पराज सिंह, आजाद समाज पार्टी के हरगोविन्द सिंह, निर्दलीय अरविन्द व कुलदीप, तान्या राठौर, संगीता देवी, मुन्नालाल, धर्म सिंह, संजू, हुकुम सिंह कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये। इस प्रकार दोनों नगर पालिकाओं व सातों नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 71 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये। सभासद के लिए कुल 419 नामांकन दाखिल किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *