15 अगस्त को नगर में धूमधाम से निकाली जायेगी विशाल तिरंगा यात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियतंत्रण संगठन एवं बीबीगंज युवा कमेटी के संयोजन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा शहर में धूमधाम से निकाली जायेगी। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियतंत्रण संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज पाण्डेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। जिसके लिए यात्रा संयोजक प्रियांशु शाक्य व सौरभ शाक्य को बनाया गया है। यात्रा में सहभागिता के लिए आसिफ जमा खां, जिलाध्यक्ष धीरज त्रिवेदी, दिनेश यादव फौजी, अभिषेक मिश्रा, चन्द्रशेखर शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, रोहित कश्यप, अमित वर्मा, विशाल कश्यप, सौरभ गुप्ता, मनीष यादव, कुनाल कटियार, अभिनय कटियार, सौरभ शर्मा, कणेश शाक्य, अनुज शर्मा, नारायण बाथम, भरत मिश्रा, अभिषेक गिहार, लकी शर्मा, मृत्युंजय मिश्रा, रवि शुक्ला, गौरव यादव, शहजाद, रिषव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। भारत माता के जय उद्घोषों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर गुरुगांव देवी मंदिर से टाउन हाल पक्कापुल चौक, घुमना, लालगेट होते हुए स्वराज कुटीर पहुंचेगें। जहां यात्रा का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *