डबल मर्डर में फरार चल रहे पांचों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

जो भी बल प्रयोग कर बंदी बनाने या सही सूचना देगा उसे मिलेगी इनाम की धनराशि
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र सरह में हुए डबल मर्डर के मामले पर एसपी पिता-पुत्र की हत्याकांड में फरार चल रहे पांचों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी के जारी आदेश में कहा गया है कि जो बंदी बनायेगा या बंदीकरण का विरोध करने पर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए बंदी बनायेगा या अभियुक्तों की सही सूचना देगा उसे घोषित धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा।
ज्ञात हो कि बीते 23 जुलाई को दबंगों ने बृजनंदन शुक्ला व उनके पुत्र चंदन शुक्ला पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिससे ब्रजनंदन शुक्ला की उसी दिन इलाज के दरौन मौत हो गई थी। जबकि चंदन शुक्ला की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। इसी मामले में पुलिस अभी तक पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है, पांच आरोपी अभी तक फरार चल रहे है। पीडि़त परिजनों ने आरोपियों पर कार्यवाही के लिए कलेक्टे्रट परिसर में आमरण अनशन शुरु किया था।
पुलिस की तरफ से जारी प्रेस नोट में दर्शाया गया कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरह निवासी अनिरुद्ध उर्फ बौखा, समरे, सरविंद पुत्रगण सुखपाल, धीरेंद्र पुत्र हरपाल, शिवेंद्र पुत्र शिवपाल पर २५-२५ हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सभी आरोपियों को जो बन्दी बनायेगा या बन्दीकरण का विरोध करने पर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए बन्दी बनायेगा या अभियुक्त की सही सूचना देगा, उसे अभियुक्त के नाम के सामने अंकित धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा। घोषित पुरस्कार की धनराशि सन्तुष्टि होने पर बजट सीमा केअन्दर ही दी जायेगी। अभियुक्त पर घोषित पुरस्कार की धनराशि से अधिक धनराशि का पुरस्कार उच्चाधिकारियों या शासन द्वारा घोषित किया जाता है तो यह पुरस्कार स्वत: ही निरस्त समझा जायेगा। अधिकतम् पुरस्कार ही मान्य होगा। आस सम्बन्ध में यह भी स्पष्ट किया जाता है कि सम्बन्धित अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारा जाता है तो ऐसी दशा में पुरस्कार की धनराशि जांच पूणय होने के उपरान्त ही स्वीकृत की जायेगी।

डबल मर्डर में फरार एक आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद। डबल मर्डर हत्याकाण्ड में फरार चल रहे पांच आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष चार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का अभियान जारी है।
फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी सचिन कुमार सिंह, का0 आर्य चौधरी, का0 विनीत कुमार ने मुखबिर की सूचना पर धारा 147, 148,149, 307, 302 से वांछित व २५ हजार का ईनामी समर सिंह उर्फ समरे पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम सरह को रेलवे स्टेशन तिराहा भोलेपुर से 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त 1 डण्डा (आला कत्ल) अभियुक्त के घर की छत से बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि 23 जुलाई को प्रात: 8 बजे मेरा व मेरे घरवालो का गांव के बृजनन्दन शुक्ला व उनके परिवारिजनों से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। घटना के समय मेरे हाथ में एक डण्डा था। जिससे मैंने बृजनन्दन शुक्ला व उनके पुत्र चन्दन से मारपीट की थी। उस डण्डे को मैंने अपनी घर की छत पर फेंक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *