पूर्व सैनिक सम्मेलन में वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को ब्रिगेडियर ने किया सम्मानित


समस्याओं के समाधान के लिए लगे विभागीय काउंटर
हर परेशानी में पूर्व सैनिक व उनके परिवारों के साथ खड़ी रहेगी सेना: हरमिन्दर सिंह

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के करियप्पा मैदान में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर हरमिन्दर सिंह संधू सेना मेडल ने अध्यक्षता की। सम्मेलन में जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति व पुलिस विभाग से अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर २० वीर नारियों एवं दो सेवा मेडल प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
वीर नारियों व पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहायता शिविर लगाये गये। जिनमें पेंशन लेखा आफीस, रिकार्ड आफीसेस, ईसीएचएस, यूपी कल्याण निगम, डीजी रिलेसमेंट, बैंक आधार पंजिका, मेडिकल कैम्प लगाया गया। पेंशन तथा लेखा से संबंधित एप्लीकेशन के बारे में विजुअल ऑडियों के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही सिविल सेवा से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जन सुनवाई डेस्क भी स्थापित की गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास बोर्ड अधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को पेंशन की नवीनतम नीतियों और योजनाओं के साथ स्पर्श एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी गई। अपने अध्यक्षीय भाषण में ब्रिगेडियर हरमिन्दर सिंह संधू ने कहा कि हम पूर्व सैनिकों व उनके परिवार के साथ सदैव खड़े है। अपनी समस्याओं बतायें, उनका समाधान किया जायेगा। यदि कोई समस्या होती है वे सैन्य अधिकारियों को अवगत कराये। पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के साथ सेना सदैव खड़ी रहेगी। विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ों पूर्व सैनिकों, वीर नारियों ने भागीदारी की। इस मौके पर फतेहगढ़ स्टेशन का नाम फतेहगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन किये जाने तथा सभी टे्रनों के यहां पर रोके जाने की मांग की गई। पूर्व कमाण्डर नवीन कटियार ने आये पूर्व सैनिकों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर हरमिन्दर सिंह संधू की पत्नी मिसेज संधू के अलावा अन्य सेनाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *