अटेवा की रथयात्रा में उमड़ी शिक्षकों की भीड़.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रथयात्रा औरैया, कापुर देहात व कानपुर नगर पहुंची। जहां अटेवा पदाधिकारी, शिक्षक व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रथयात्रा का स्वागत किया। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय बन्धु का पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन जब तक बहाल नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस आंदोलन को जारी रखते हुए उन्होंने ऐलान किया पुरानी पेंशन ही बुढ़ापे का सहारा है। साथ ही बच्चों के भविष्य व कल का साथी है। जब सांसद, विधायक चार पेंशन ले सकते हैं, तो ३० से ४० साल तक अपनी सेवायें देने वाले कर्मचारी पुरानी पेंशन क्यों नहीं ले सकते हैं। उन्होंने अपने साथियों से आह्वान करते हुए कहा कि यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा, जब तक पूरे भारत में पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, जबकि कई राज्यों में पुरानी पेंशन की बहाली हुई है। जब तक प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक अटेवा का आंदोलन जारी रहेगा। अटेवा के प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जाटव की अगुवाई में एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो रथयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।जनपद के लोगों ने बड़ी संख्या में कानपुर देहात पहुंचकर रथयात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर सुशील कुमार, संतोषी, सुनील कुमार, सुधीर पाल, मानेंद्र कुशवाहा, विजेंद्र मथुरिया, जितेंद्र, अवनीश पाल, आशुतोष, रजत, ज्वेल त्रिपाठी, अरुण कुमार आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *