बैठक में किसानों की समस्या को लेकर हुई चर्चा

भाकियू श्रमिक जनशक्ति ने बनाये पदाधिकारी, दिये नियुक्ति पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में भोजपुर में किसानों की समस्या को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में किसानो की समस्याओं को निस्तारण कराने पर जोर दिया गया। इस मौके पर जितेन्द्र यादव, अविलाश यादव, सुरजीत सिंह, रामवीर वर्मा, विनोद कुमार, सुधेश बाथम, दीपक, बृजेश जोशी, आयुष कुमार, मानसिंह, जगरुप पाल, उमेश कुमार, संतोष पंडित, वेदराम, कमला, मायावती, राजबेटी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशू सिंह भूरे के आदेशानुसार वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह यादव द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर मोहम्मद तहजीब तहसील सचिव फर्रुखाबाद, मोहम्मद इमरान ब्लॉक सचिव कमालगंज, साने आलम ब्लॉक सह सचिव कमालगंज को बनाया है। सर्वेश सिंह यादव ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और किसान यूनियन श्रमिक को लोकप्रिय बनाने के लिए किसानों के हित में कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही कमेटी बनाकर किसान यूनियन को मजबूत करें। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारी व अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *