सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सेनापति में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सह प्रांत नारी शक्ति प्रमुख पर्यावरण संरक्षण गतिविधि स्वेता दुबे ने दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वेता दुबे ने कहा कि बालिकायें संस्कारी बनें। उन्हें गुरु व शिष्य की परम्पराओं की जानकारी होना चाहिए। सनातन धर्म में गुरु व शिष्य की परम्परा का अनोखा योगदान है। इसको जीवंत रखने के लिए गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित होते हैं। जिनमें विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिलता है। अध्यापिकाओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर रंजना झा, कंचन पाण्डेय, अनीता तिवारी, रागिनी, सौम्या मिश्रा, तरुणी, सुप्रिया मिश्रा, चित्रा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *