जमीनी विवाद में दबंगों ने अधेड़ पर किया जानलेवा हमला, मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जमीनी रंजिश के चलते दबंगों ने अधेड़ पर लाठी-डंडा व टकोरा, फावड़ा से हमला कर दिया। जिससे अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजनों ने लोहिया में भर्ती कराया। वहां भी चिकित्सक ने रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज के ग्राम कुम्हारी नगला निवासी ५० वर्षीय जदुनाथ पुत्र स्व0 कामता प्रसाद बीती शाम अपने भतीजे के साथ मशीन के पहिया व गड़ासी लेने जा रहे थे। चल रहे खेत के विवाद को लेकर परिवार के ही शिवराज, करन, अर्जुन, जवर सिंह, रोहित, मोहित ने रास्ते में घेर लिया और जान से मारने की नियत से लाठी-डंडा व टकोरा, फावड़ा से हमला कर दिया। जिससे जदुनाथ गंभीर रुप से घायल हो गये। भतीजे ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायलावस्था में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजनों ने लोहिया में भर्ती कराया। वहां भी चिकित्सक ने रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर मृतक का पुत्र योगेश, पत्नी सोमवती, पुत्री नेहा आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *