न्यायमूर्ति ने एडीआर सेंटर का किया लोकार्पण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ न्यायालय परिसर में बने एडीआर सेंटर का लोकार्पण उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति डॉ0 योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।
उच्च न्यायालय प्रयागराज के प्रशासनिक न्यायमूर्ति डॉ0 योगेन्द कुमार सिंह श्रीवास्तव ने न्यायालय परिसर में नवनिर्मित एडीआर सेंटर का लोकार्पण व नवनिर्माण ग्राम न्यायालय अमृतपुर का लोकार्पण भी किया। न्यायालय परिसर में पहुंचने पर न्यायामूर्ति को गार्ड ऑफ ऑनर से दिया गया। न्यायमूर्ति डॉ0 योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व उनकी पत्नी डॉ0 मोना खरे और जिला न्यायाधीश एंव सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी, उनकी पत्नी गायत्री त्रिपाठी ने विधि विधान व वैधिक मंत्रो के साथ पूजा अर्चना की व न्यायमूर्ति डॉ0 योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी आलोक परासर, विष्णु चंद्र वैश्य, महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, सुमित प्रेमी, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार त्यागी अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे व अधिवक्तगण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *