करणी सेना ने मिहिर भोज प्रतिहार जयंती पर इतिहास संरक्षण का लिया संकल्प

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। करणी सेना ने क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संगठन के पदाधिकारी ने इतिहास संरक्षण का संकल्प लिया। मिहिर भोज प्रतिहार के नाम पर अधिक से अधिक गांव में बोर्ड लगाने का अभियान शुरू करने की बात कही गई। कादरी गेट तरह स्थित करणी सेना जिला कार्यालय पर क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार जयंती पर शुक्रवार शाम को कार्यक्रम आयोजित हुआ। संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य गाथा और बलिदान को याद किया। जिला अध्यक्ष मंथन ठाकुर ने कहा कि क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज अनु 836 ई0 885 ई0 अथवा प्रथम भोज, गुर्जर-प्रतिहार राजवंश के राजा थे। जिन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी हिस्से में लगभग 49 वर्षों तक शासन किया और इनकी राजधानी कन्नौज (वर्तमान में उत्तर प्रदेश में) थी। आज के समय में कुछ लोग मिहिर भोज प्रतिहार का इतिहास चोरी करने में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों को संगठन मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगा। वह समाज के लोगों से अपील करते हैं कि अपने महापुरुषों का इतिहास सुरक्षित करने में सभी आगे आए। संगठन आने वाले समय में जिले के कई दर्जन गांवों में क्षत्रिय महापुरुषों के नाम से बोर्ड लगवाने का काम करेगा। इस दौरान जानू ठाकुर, जीतेन्द्र सोमवंशी, अखिलेश प्रताप सिंह, अभिषेक राठौर, ऋषि चौहान, शिवम् सिंह, सूरज चंदेल, सुब्रत सोमवंशी, हिमांशु सोमवंशी, शिवदेश सिंह, आलोक सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *