स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए नियमित रूप से योगासन जरूरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आज पूरे विश्व में 10वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जीवन में योग के लाभ और महत्व को देखते हुए इसे दुनियाभर में अहमियत दी गई। विश्व योग दिवस पर टाऊन हॉल पार्क में भाजपा नगर पश्चिम के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष विकास पाण्डेय के साथ योगाभ्यास कर लोगों से नियमित योग करने का आवाह्न किया। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने कहा कि सेहत के साथ ही योग मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए दुनियाभर के लोगों को योग के प्रति जागरुक करने के लिए 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस मनाए जाने की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी और इसकी शुरुआत भारत से हुई। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक ने बताया कि इस साल 2024 में योग दिवस की थीम महिला सशक्तिकरण के लिए योग है, जोकि महिलाओं पर आधारित है। इस अवसर पर अभिषेक बाथम, प्रीती तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्रा, रामकिशोर सैनी, मृत्युजंय पाठक, राकेश बाथम, रामकिशन दीक्षित, आदर्श मिश्रा, प्रदीप सक्सेना, श्याम राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *