प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा सहित व्यापारियों ने ददुआ को दी अंतिम विदाई

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पांचाल घाट पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लोगों ने ददुआ के अंतिम दर्शन किये। शहर के विभिन्न संगठनों, राजनैतिक दलों के लोगों ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि हमारे पिता श्याम बिहारी मिश्रा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ददुआ ने कार्य किया और संगठन को मजबूती दी। उनके निधन से संगठन को बहुत बड़ी क्षति हुई है। प्रदेश से लेकर जनपद तक के व्यापारी उनके निधन से दुखी है। उनकी भरपाई कोई पूरी नहीं कर सकता है। ददुआ ने अपना पूरा जीवन व्यापार मण्डल की सेवा करते हुए समर्पित किया। व्यापारियों की जब भी बात उठेगी तो ददुआ का भी नाम लिया जायेगा। ८५ वर्षीय अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ की शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भाजपा के झण्डे में लपेटकर स्वर्गधाम ले जाया गया। उनके बड़े पुत्र सुतीक्षण कुमार तिवारी ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई देने के दौरान पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, क्रांति पाण्डेय, व्यापारी नेता संजय गर्ग, रामजी बाजपेयी, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, प्रमोद गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, इकलाख खान, राकेश सक्सेना, राजन रॉय जॉली, अंकुर श्रीवास्तव, सरदार जगदीप सिंह, डा0 रामबाबू पाठक, विद्यानंद आर्य, सपा नेता मुन्ना यादव, ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह, कन्नौज जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल के अलावा पप्पन मियां वारसी, राजू गौतम, राजू गुप्ता, सुधाशूं दत्त द्विवेदी, जितेन्द्र अग्रवाल के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नेता व अन्य समाजसेवी आदि लोगों ने पांचाल घाट पहुंचकर अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *