विटान देवी का हुआ जोरदार स्वागत, लड्डू खिलाकर क्षेत्र की जनता को दी बधाई

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वार्ड नंबर २६ दुर्गा नगर से नव निर्वाचित सभासद विटान देवी का उनके निवास पर वार्ड के लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विटान देवी ने जानकारी देते हुए बताया वार्ड की जनता ने अपार स्नेह दिया। जिसके चलते मैं चुनाव जीती। सबसे पहले वरीयता से अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराया जायेगा। उन्होंने ११३२ मत पाकर सभासदी का चुनाव जीता। उनकी प्रतिद्वंदी ऊषा राठौरको ६५९ मत मिले। उन्होंने ४७३ मत पाकर सभासद का चुनाव जीता। भाजपा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। विटान देवी के पति भाजपा के फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर चुनाव लड़ा और मैं जीता। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर वार्ड के समस्त कार्य हंोगे। जिन लोगों ने हमें अपना मत दिया वह धन्यवाद के पात्र हैं। जिन्होंने अपना मत नहीं दिया हम उन्हें भी बधाई देते हैं और वार्ड का सेवक बनकर उनके भी कार्य करता रहूंगा। प्रतिनिधि बनने के बाद मैं पूरे वार्ड का सभासद हूॅ इसलिए विकास कार्यों को वरीयता दी जायेगी और सभी की समस्याओं को हल किया जायेगा। वार्ड में बिजली, पानी के साथ-साथ झूलते तारों से निजात दिलायी जायेगी। पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर विटाना चौहान, तुलसी, निधि, मोनिका, रेनू, मुरली, निखिल, प्रांशु, हिमांशु, जगपाल सिंह, अनिल यादव, रवींद्र सिंह, सुमित सिंह, नरवीर सिंह, नामवार सिंह राठौर, बेचेलाल, नीलेश आदि लोगों ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *