फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी सदर नगर पालिका के प्रत्याशी ने जहां एक तरफ पार्टी कार्यकर्ता की स्कूटी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंची। वहीं कार्यकर्ता व समर्थक पूरी सत्ता की हनक में दिखायी दिये। न धारा 144 और न आचार संहिता का बंधन यां यूं कहा कि सत्ताधारियों के आगे पुलिस कर्मी बेबस दिखायी दिये। जहां मन करा नारेबाजी शुरु। जबकि निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश है कि कोई भी प्रत्याशी नामांकन परिसर क्षेत्र में किसी प्रकार की नारेबाजी नहीं करेगा और प्रत्याशी के साथ जिन लोगों को जाने की छूट है उसके अलावा अतिरिक्त कोई व्यक्ति नामांकन कक्ष प्रवेश नहीं करेगा। शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए धारा 144 लगी है। इस धारा के चलते किसी स्थान पर अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकते है, लेकिन नामांकन के अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ता सत्ता की पूरी हनक में दिखायी दिये। हालांकि फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी ने पुलिस कार्यालय के सामने लोगों को रोकना चाहा वह नहीं रुके। पुलिस के आड़े-तिरछे वाहन लगा दिये। नामांकन परिसर में जमकर नारेबाजी हुई। सभी लोगों के चले जाने के बाद अपर जिलाधिकारी अन्य अधिकारियों के साथ मार्ग पर जायजा लेने निकले।