सीएमओ ने देर रात में चित्तौरा, पयागपुर और विशेश्वरगंज सीएचसी का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों में रहा हड़ंकप का माहौल

बहराइच समृद्धि न्यूज़ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार शर्मा ने शुक्रवार रात को चित्तौरा, पयागपुर और विशेश्वरगंज सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जांची। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद मिले। उन्होंने बेहतर कार्य के निर्देश दिए।जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के अनुपस्थित रहने की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा को मिल रही थी। जिस पर उन्होंने शुक्रवार रात को रियल्टी चेक किया। सीएमओ सीएचसी चित्तौरा पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों और अन्य संसाधनों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर के इमरजेंसी ड्यूटी रूम एवं लेबर रूम का रात्रि 11:00 बजे निरीक्षण किया। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था एवं गड्ढों की पटाई का जायजा लिया। इमरजेंसी ड्यूटी रूम में डिस्प्ले बोर्ड जिस पर ड्यूटी करने वाले अधिकारी कर्मचारी का नाम लिखा था, उसे भी देखा। इसके बाद रात 12 बजे सीएमओ सीएचसी विशेश्वरगंज पहुंचे।सभी सीएचसी पर इमरजेंसी में डाक्टर एवम स्टाफ कार्यरत थे। सभी लेबर रूम में प्रसव कराया जा रहा था। सीएमओ ने बताया कि इसी तरह अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। जो अनुपस्थित रहेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *