कांग्रेस के अंदर मचा घमासान, एक के बाद एक लगी इस्तीफे की झड़ी.

*ब्लाक अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

*जिलाध्यक्ष से नाराज़ हैं कार्यकर्ता

बहराइच समृद्धि न्यूज सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जे पी मिश्रा से असंतुष्ट होकर पयागपुर के ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट रमेश तिवारी ने पार्टी छोड़ दी एवं सोशल मीडिया के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। जिलाध्यक्ष के खिलाफ शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद से पार्टी के कार्यकर्ताओं का रोष बढ़ता जा रहा है। पयागपुर नगर पंचायत से ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट रमेश तिवारी प्रबल दावेदार थे। उनका टिकट जिलाध्यक्ष द्वारा काटे जाने के बाद उन्होंने पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष पद और सदस्यता से इस्तीफा देकर पार्टी को अलविदा कह दिया। सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष के मनमाने तरीके से निजी स्वार्थ में प्रत्याशियों का चयन हुआ है जिसमें कार्यकर्ता धन उगाही को प्रमुख वजह मानते हैं। वहीं जिलाध्यक्ष के दुर्व्यवहार से नाराज होकर सोशल मीडिया के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा देकर कार्यकर्ता के रूप में बात करने की बात कही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के अनुसार जिलाध्यक्ष पैसे के दम पर अपने पद पर बरकरार हैं इसलिए प्रदेश कांग्रेस के नेता जिलाध्यक्ष के ऊपर कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन पर भी चुनाव के बाद उतर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *