बंदर भगाने गई वृद्धा छत से गिरकर घायल, इलाज के दौरान मौत

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। बंदर भगाने गयी वृद्धा छत से गिरकर घायल हो गयी। परिजनों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गूजरपुर पमारान निवासी रामबेटी उम्र 85 पत्नी राजाराम गुरुवार शाम को छत पर बंदर भगाने गई थी। उसी दौरान पैर फिसलने के चलते छत से नीचे आ गिरी। जिसके चलते वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन वृद्धा को लेकर शहर के आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का काफी आतंक है। कई लोग पहले भी बंदरों के हमले में चोटिल भी हो चुके हैं। पुत्र बटेश्वर, बहू रामवती व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *