कमालगंज, समृद्धि न्यूज। गंगा में नहाते समय डूबने से बालक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के याकूतगंज गांव के मजरा पकरा निवासी राज पुत्र रामबाबू उम्र लगभग 7 वर्ष अपने दो तीन दोस्तों के साथ कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला खेम रेंगाई में गंगा नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में जाने के कारण बालक की डूबने से मौत हो गई। साथ में गए दोस्तों ने चीख पुकार की, तो आसपास खेतों में रह रहे लोगों ने मौके पर जाकर देखा तब तक बालक डूब चुका था। जिसके बाद गांव वालों की मदद से बच्चे के शव को बाहर निकाला गया तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 तथा कमालगंज थाना इंचार्ज राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताते चले रामबाबू के चार पुत्र हैं। जिसमें यह दूसरे नंबर का पुत्र था। इधर बच्चे की मृत्यु की सूचना जैसे ही घर वालों को मिली, तो परिजनों में कोहराम मच गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मृतक बालक की शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।