फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की मां ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।
थाना कादरीगेट के अम्बेडकर नगर नरकसा निवासी पीडि़ता ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि २३ जून को राशन लेने गयी थी। घर पर पुत्री अकेली थी। अंगूरी बाग निवासी राहुल मिश्रा पुत्र श्रीकृष्ण मिश्रा जो शादीशुदा है और उसके दो बच्चे है वह मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पीडि़ता ने पुत्री को ढूंढने व आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।