ठगी के शिकार सभासद पति ने फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ठगी के शिकार सभासद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सभासद को जब फांसी पर झूलता देखा, तो कोहराम मच गया। परिजन उन्हें लेकर निजी चिकित्सक के पास गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला हाता मिंडू खां सर्वोदय नगर निवासी सुबोध यादव की पत्नी नेहा यादव वार्ड 22 की सभासद हैं। बीती रात उनकी पत्नी रिश्तेदारी में गई थीं। रात में किसी समय सुबोध यादव ने घर के भीतर रस्सी से फांसी लगा ली। सुबोध के भतीजे नितिन ने उसका शव फांसी पर लटका देखा। जिसके बाद चीखपुकार मच गई। मृतक के भाई सुशील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा की सुबोध के साथ मिलकर थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के सरैया निवाड़ी माजिद खां, कन्नौज के कुकापुर निवासी मानवेंद्र ने आसरा डिजिटल मार्केटिंग कंपनी खोली थी। जिसमें सुबोध का काफी रुपया लगा था। इसके अलावा अन्य लोगों का भी रुपया सुबोध ने लगवाया था। बार बार तगादा होने पर जब सुबोध ने आरोपियों से रुपए मांगे तो धमकियां देना शुरू कर दिया। साथ ही सब रुपया हड़प लिया। जिससे सुबोध तनाव में थे। आरोपी उन्हें आत्महत्या के लिए उकसा रहे थे। जिसके चलते सुबोध ने तनाव में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर बजरिया चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक का 6 वर्षीय पुत्र आरव है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *