सांप के काटने से डेरी कर्मचारी की मौत

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। सांप के काटने से डेरी कर्मचारी की हालत बिगड़ गयी। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उपचार के कुछ समय बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद के बहारोल भोगापुर निवासी 23 वर्षीय अभ्युदय मिश्रा पुत्र चंद्रशेखर मिश्रा बीते 1 जनवरी 2024 से मोहम्मदाबाद के निसाई स्थित आनंदा डेरी पर कर्मचारी था। जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 8 बजे वह लघुशंका के लिए गया था। जहाँ उसे सांप ने पैर की ऊँगली में काट लिया। जिस पर कर्मचारियों ने सर्प को मौके पर ही मार दिया। इसके बाद गंभीर हालत में उसे करीब 9 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ कुछ समय उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक की माँ गुड्डो देवी, पिता चन्द्रशेखर व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अभ्युदय दो भाई था। बड़ा भाई विपलव मिश्रा फतेहगढ़ ड्रग वेयर हाउस में कार्यरत है। उपनिरीक्षक चमन सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *