नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों घर से गायब हुए चार वर्षीय बालक का शव खंडहर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना के संबंध में सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में एक चार वर्षीय बालक का शव पड़ा मिला है। बालक बीते दिनों दोपहर के समय से गायब हुआ था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। परिजन काफी देर तक बालक को खोजते रहे। परिजन बालक को खोजते हुए खंडहर गये। जहां बालक का शव झाडिय़ों के बीच पड़ा था। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया।