नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती शाम घर से गये युवक का शव शमशाबाद रेलवे स्टेशन से शुकरुल्लापुर के बीच पाया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार रामप्रकाश पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम साधौसराय थाना शमशाबाद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मेरा पुत्र लक्ष्मीकांत दिनांक 16.07.2024को समय करीब ६ बजे शाम घर में बिना बताये चला गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। 17.07.2024 को मोबाइल ग्रुपों को देखा, तो ग्रुपों के आधार पर मैंने अपने पुत्र लक्ष्मीकांत के रुप में शिनाख्त की। पता चला कि लक्ष्मीकांत का शव शमशाबाद रेलवे स्टेशन से शुकरुल्लापुर पाया गया। पीडि़त ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं पिता का कहना है कि उसके पुत्र की हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक के किनारे फेंका गया है। पिता ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।