कमालगंज, समृद्धि न्यूज। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहलला आजादनगर भटपुरा में शादी सामोरह में शामिल होने आ रहे लोगों को रोडवेज बस ने भोजपुर बघार के निकट स्थित हरि उपासना पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा सवार रिश्तेदार घायल हो गए। वहीं ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में सितारा बेगम पत्नी अबरार, जान मोहम्मद, इबरा पुत्री सवनूर व इरफान शामिल हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ से हालत गंभीर होने पर सितारा बेगम को जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टर विकास पटेल ने बताया की सभी घायलों के मामूली चोटें आयी हंै। जिनका प्राथमिक उपचार किया है। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया।