फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजमिस्त्री निर्माण कार्य के लिए छत पर खड़े होकर प्लानिंग कर रहा था, तभी अचानक एचटी लाइन में उसका हाथ छू गया। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकराी के अनुसार जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम जेवर असदुल्लापुर निवासी राजमिस्त्री सुनील कुमार पुत्र लाखन सिंह उम्र 40 वर्ष गांव में ही निर्माण कार्य करने गया था। मकान निर्माण कार्य को लेकर राजमिस्त्री छत पर खड़े होकर प्लानिंग कर रहा था, तभी उसका हाईटेंशन लाइन में हाथ छू गया। एचटी लाइन का करंट लगने से राजमिस्त्री सुनील कुमार पुत्र लाखन सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची राजमिस्त्री की पत्नी ने परिजनों के साथ पति को डॉ0 राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रवीन कुमार ने गंभीर रूप से झुलसे राजमिस्त्री सुनील को भर्ती कर उपचार किया। कुछ समय बाद हालत गंभीर होने पर सैफई के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि करंट लगने से युवक सुनील कुमार करीब 60 से 70 प्रतिशत झुलस चुका है