आग लगने से एक भैंस की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बुलट मोटरसाइकिल सहित दूध की डेरी भी जलकर हुई राख
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र शमसाबाद के अंतर्गत ग्राम अद्दूपुर निवासी बृजेश कुमार पुत्र राजपाल यादव निवासी के यहां फूस की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग लगने का कोई कारण पता नहीं चल सका। पीडि़त बृजेश ने बताया है हम लोग यहां मौजूद नहीं थे। दूसरे मकान पर आज पूजा का कार्यक्रम रखा हुआ था। जिसकी तैयारी में लगे हुए थे। बच्चों ने जाकर बताया की आग लग गई है। आनन-फानन में दौडक़र पहुंचे, तो देखा कि झोपड़ी जल रही थी। पालतू जानवर अंदर बंधे हुए थे। आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। दो जानवरों को बचा लिया गया है। जिसमें एक भैंस गंभीर जली हुई है। दूसरी भैंस आंशिक रूप से जली हुई है, लेकिन तीसरी भैंस को नहीं बचाया जा सका। जो आग की चपेट में आकर जलकर मर गई है। भैंस की कीमत लगभग 75000 की थी। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। आग में एक मोटरसाइकिल बुलट जो रिश्तेदारों की थी वह भी पूर्ण रूप से जल गयी। आग इतनी लपटें तेज थी कि हम लोग मोटरसाइकिल को बाहर नहीं निकाल सके। इसी के बगल में मेरी दूध की डेरी थी। वह भी आग की चपेट में आ गयी। डेरी का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। पीडि़त ने बताया है लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *