पांच माह पूर्व हुए दुष्कर्म से किशोरी हुई गर्भवती, मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लगभग पांच माह पूर्व दुष्कर्म किये जाने से किशोरी गर्भवती हो गयी। परिजनों को जानकारी होने पर आरोपी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करायी गयी है।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र एक ग्राम निवासी 15 वर्षीय पीडि़ता की माँ मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि बीते लगभग 5 माह पूर्व उसकी पुत्री घर की छत पर अकेली लेटी थी। उसी दौरान गाँव का ही आरोपी अवनीश उर्फ प्रदुमन पुत्र दिनेश चन्द्र राठौर छत पर आ गया और पुत्री के साथ मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी दी। मामले की विवेचना सीओ रविन्द्र नाथ राय को दी गयी है। प्रभारी निरीक्षक भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़ता का मेडिकल भी कराया गया है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *