कंपिल, समृद्धि न्यूज। पंखे का तार लगाते समय गेट में उतरे करंट से किशोर की मौत हो गयी। शव देखकर स्वजन बिलखने लगे। स्वजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर छितमा निवासी पप्पू का पंद्रह वर्षीय पुत्र चंदू मंगलवार देर रात पंखे का तार बोर्ड में लगा रहा था। तार लोहे के गेट के ऊपर से निकला था। जिससे गेट में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक किशोर की मौत हो गयी। शव देखकर स्वजन बिलखने लगे। स्वजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी। मृतक तीन भाइयों भूपाल व नन्नू में सबसे छोटा था। स्वजनों ने बुधवार को किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।