एक सप्ताह पूर्व घर से निकले ऑटो चालक का शव पानी में उतराता मिला

कंपिल, समृद्धि न्यूज। एक सप्ताह पूर्व घर से निकले ऑटो चालक का शव कंपिल बदायूं मार्ग पर अटैना पुल के निकट पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव की जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान की। शव मोर्चरी में भेज दिया गया। पुलिस ने स्वजनों को मामले की सूचना दी।
जानकारी के अनुसार जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य निवासी ४० वर्षीय पवन कुमार ऑटो चालक है। बीते एक सप्ताह पूर्व पवन आवश्यक कार्य से घर से निकला था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर स्वजनों ने आसपास क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार देर शाम युवक का शव कंपिल अटैना घाट के निकट गांव इकलहरा के पास ग्रामीणों ने उतराता देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त उसकी जेब से निकले आधार कार्ड से की। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दी। पुलिस ने शव पीएम हेतु भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही सवजन बिलखने लगे। मृतक की पत्नी तारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के एक पुत्र प्रियांशू व एक पुत्री काजल है। स्वजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जतायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया शव की पहचान हो गयी है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *