पुराने भवन की छत गिरने से तीन मजदूर घायल

गृहस्वामी की पत्नी भी घायल, लोहिया में भर्ती
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज।
पुराने भवन की छत अचानक भरभराकर गिर गयी। जिससे उस पर बैठे तीन मजदूर घायल हो गये व कमरे में बैठी भवन स्वामी की पत्नी लेंटर में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहार निवासी बादशाह पुत्र ईश्वर दयाल के यहां नया मकान बन रहा था। बुधवार को लेंटर डालने का कार्य किया जा रहा था। सामने उनके पुराने मकान की छत पर गाँव के ही मजदूर हेमंत पुत्र रामौतार कठेरिया, राजेश पुत्र कन्हई, नन्दू पुत्र सुरेन्द्र बैठे थे। अचानक मकान की छत भरभरा कर गिर गयी। जिससे उसके ऊपर बैठे मजदूर हेमंत, राजेश व नन्दू घायल हो गये। जिस समय लेंटर गिरा उस समय बादशाह की पत्नी गुड्डी देवी कमरे के भीतर तख्त के पास बैठी थी। वह भी घायल हो गयी। सभी को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *