पति से परेशान महिला ने मायके में लगायी आग, उपचार के दौरान मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पति से परेशान महिला ने आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रुप से जल गयी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शराबी पति की मारपीट से परेशान वंदना पत्नी ओमवीर सिंह उम्र 31 वर्ष करीब तीन माह से थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम गड़ाखेड़ा में अपने मायके में रह रही थी। पिता हरिश्चंद्र राजपूत ने बताया करवाचौथ के त्यौहार को लेकर पुत्री वंदना परेशान थी, जबकि उसका पति ओमवीर सिंह निवासी बनपोई थाना मोहम्मदाबाद आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। पुत्री कह रही थी कि जब पति ही इस तरह का व्यवहार करता है तो फिर करवाचौथ का व्रत रखने का क्या फायदा। जिससे परेशान वंदना ने गुरुवार शाम करीब 4.00 बजे आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी गंभीर रूप से झुलसी महिला वंदना को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात्रि करीब 12.00 बजे महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक महिला वंदना के शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना भेजी गई। पिता समेत परिजनों ने ससुरालयों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *