कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे चाचा भतीजे गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी मेें भर्ती कराया गया।
कम्पिल थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर निवासी सोनू पुत्र गंगाराम पौध खरीदने बुआ के यहाँ जनपद कासगंज के थाना अमापुर क्षेत्र के गाँव रामपुर गया था। वहाँ से पौध अपनी ईको गाड़ी द्वारा लेकर साथ में मुकेश जाटव उम्र 25 वर्षीय पुत्र बाबूराम अपने भतीजे जोगेन्द्र उम्र 16 वर्षीय पुत्र सन्तोष कुमार निवासी रामपुर थाना अमापुर जनपद कासगंज को साथ लेकर आ रहा था। जैसे ही कम्पिल थाना क्षेत्र सिवारा के पास पहुँचा, तभी ईको कार अनियन्त्रित होकर पलट गई। जिससे ईको कार में सवार चाचा भतीजे गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया।