अज्ञात लोगों ने हजियांपुर फीडर पर पहुंचकर किया गाली-गलौज, फेंके ईंट पत्थर

एक दर्जन लोग होने के कारण विद्युत कर्मचारी हुए भयभीत
छत पर होने के कारण कोई कर्मचारी नहीं हुआ घायल
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात हजियांपुर फीडर पर करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों ने ड्यूटी पर तैनात एसएसओ संजीव यादव, लाइनमैन सुबोध कुमार, उपदेश कुमार यादव को गाली-गलौज कर ईंट पत्थर फेंके। बिजली न होने के कारण अज्ञात लोगों को विद्युत कर्मचारी देख नहीं सके। इस घटना को लेकर बिजली कर्मचारियों में भय का वातावरण व्याप्त है। घटना की सूचना डायल ११२ को दी गयी, लेकिन तब तक अज्ञात व्यक्ति भाग गये।
कर्मचारियों का कहना था कि बिजली को नीम करोरी फीडर से काट दिया गया था। जिसके कारण बत्ती नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने बिजली जोडऩे का बहाना बनाकर गाली-गलौज किया तथा ईट पत्थर फेंके। कर्मचारियों का कहना है कि बिजली चली जाने के कारण कोई साधन उपलब्ध नहीं है। जिससे रोशनी की जा सके। जबकि जेई को कई बार अवगत भी कराया जा चुका है, लेकिन फिर भी कोई व्यवस्था नहीं करायी गयी। अगर रोशनी होती, तो अज्ञात लोगों को पहचाना जा सकता था। कर्मचारियों का कहना था कि वह छत पर थे, नीचे होते, तो वह ईंट पत्थर लगने से घायल हो सकते थे। घटन की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *