संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला गेरुआ निवासी प्रेमपाल की शादी दो वर्ष पूर्व जनपद औरैया के गांव लाल निवासी हाकिम सिंह की पुत्री शिवानी से हुई थी। गुरुवार को शिवानी का शव फांसी पर झूलता मिला। सूचना मिलने पर पिता हाकिम सिंह व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गये। वहीं हाकिम सिंह ने बताया कि पति पत्नी में अनबन रहती थी। जिसके चलते उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर हलका इंचार्ज दरोगा नरेश चंद्र, दरोगा हेमंत कुमार, दरोगा इंद्रजीत सिंह तथा कांस्टेबिल किरण कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच पड़ताल की। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गयी। जिस पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। खबर लिखे जाने तक महिला के परिजनों तथा मायके पक्ष के लोगों में समझौता का प्रयास चल रहा था। वहीं थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *