फांसी पर लटकी मिली महिला, ससुरालीजन फरार

मायके वालों ने लगाया हत्या करने का आरोप
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। घर के कमरे में फांसी के फंदे पर महिला का शव लटका मिला। शव को नीचे उतारकर ससुरालीजन फरार हो गये। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर हरिहरपुर निवासी विवेक सिंह राठौर का विवाह बीते मई 2015 में जनपद हरदोई के पिहानी निवासी राजपाल की 32 वर्षीय पुत्री सुमन के साथ हुआ था। विवेक ट्रक चालक है। विवेक घर से बाहर था। सुमन का शव कमरे के अंदर पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे में झूलता मिला। ससुरालीजन शव को उतारकर मौके से फरार हो गये। सूचना मिलने पर सीओ अजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोलंकी, दरोगा अक्षय कुमार व फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जाँच की। मृतका के एक 4 वर्षीय पुत्री परी व एक वर्षीय पुत्र शिव है। मृतका के भाई अनिल सिंह ने बहन सुमन के साथ आये दिन मारपीट करने और प्रताडि़त कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पीएम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु फांसी लगने से होना पायी गयी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *