जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने जीते पदक

विधायक व एडीएम ने मैडल पहनाकर विजेताओं को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के द्वारा जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्पोट्र्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरप्रीत सन्धु पत्नी ब्रिगेडियर एच0एस0 सन्धु (राजपूत रेजिमेन्ट) के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलीत कर किया गया। विधायक सुशील शाक्य, जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह, सीडीओ अरविन्द मिश्रा, अपर जिलाधिकारी सुभाष प्रजापति, डा0 रजनी सरीन के द्वारा प्रतिभागी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष डा0 रजनी सरीन, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन सचिव अजय प्रताप सिंह, क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव एवं समस्त कर्मचारी तथा सहयोगी अभिभावक आदि लोग मौजूद रहे। पी0वी0 बालक अण्डर-08 में 18 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक आदित्य, रजत पदक शिवा राजपूत, कांस्य पदक समर बाथम, विताभय बान्थिया ने हासिल किया। 21 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक लक्ष्य गौतम, रजत पदक सिद्वान्त त्रिवेदी, कांस्य पदक रूद्रांश तिवारी को मिला। 33 कि0ग्रा0 से कम के विजेता खिलाड़ी में स्वर्ण पदक सानिध्य, रजत पदक अर्पित गौतम ने पाया। 25 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक कृष्णा गौतम, रजत पदक हितांश तोंक को मिला। 27 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक सार्थक बाथम ने पाया। 32 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक अप्रमये बनातिया ने प्राप्त किया। 32 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक अथर्व, रजत पदक रूद्र प्रताप ने हासिल किया। 16 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक रिद्धी ने प्राप्त किया। 21 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक सैलजा सिंह, रजत पदक अदिती सिंह ने पाया। 22 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक उत्कर्षिका सिंह ने पाया। बालिका अण्डर 24 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक नायरा पाल को मिला। बालिका अण्डर में 29 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक अनुष्का सक्सेना, रजत पदक एच0 सानया देवी, कांस्य पदक सान्वी ने प्राप्त किया। सब जूनियर बालक 21 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक वरून कुमार, रजत पदक प्रिंस ने पाया। सब जूनियर बालक 23 कि0ग्रा0 वर्ग में स्वर्ण पदक विख्यात, रजत पदक हार्दिक काटियार ने हासिल किया। सब जूनियर बालक 25 कि0ग्रा0 वर्ग में स्वर्ण पदक रजत पदक, लक्ष्य चन्द्रा, कांस्य पदक अनिरूध सिंह ने जीता। सब जूनियर बालक 27 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक अपूर्व सिंह, रजत पदक ओजस कन्नौजिया, सोहम शाक्य ने पाया। सब जूनियर बालक 29 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक कृष्णा राठौर, रजत पदक अर्नव सिंह, कांस्य पदक अथर्व सिंह ने पाया। सब जूनियर बालक 32 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक राजन कुमार, रजत पदक अंश कुमार, कांस्य पदक रूद्र सिंह, दिव्यांश कटियार ने पाया। सब जूनियर बालक 35 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक सार्थक सिंह, रजत पदक श्रेष्ठ, कांस्य पदक अथर्व, अरहन्त गंगवार ने पाया। सब जूनियर बालक 38 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक साहिल कुमार ने पाया। सब जूनियर बालक 41 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक अंश, रजत पदक व्योम ने पाया। सब जूनियर बालक 44 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक अर्नव चौहान, रजत पदक आयुष ने पाया। सब जूनियर बालक 50 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक देवांश, रजत पदक विराट ने पाया। सब जूनियर बालक 50 कि0ग्रा0 में स्वर्ण पदक सक्षम सिंह, रजत पदक तेजस गुप्ता ने पाया। साथ ही विधायक सुशील शाक्य व डा0 रजनी सरीन ने स्टेडियम में वृक्षारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *