मण्डलीय जूडो प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की मण्डलीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन क्रिश्चियन इंटर कालेज में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19बालक-बालिका वर्ग कानपुर नगर, कन्नौज के खिलाडिय़ों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया। अंडर-14बालिका वर्ग में 23किलो भार वर्ग में मानवी, 27 किलो भार वर्ग में चाहत चौरसिया, 32 किलो भार वर्ग में कशिश गुप्ता, 36 किलो भार वर्ग में आराध्या, 44 किलो भार वर्ग में समृद्धि, 40 किलो भार वर्ग में सामी कश्यप चयनित हुई। अंडर-17 बालिका वर्ग में 40 किलो भार वर्ग में निधि भारद्वाज, 44 किलो भार वर्ग में सोनाली भारद्वाज, 36 किलो भार वर्ग में अनन्या शर्मा, 48 किलो भार वर्ग में सनरेला, 57 किलो भार वर्ग में अंशिमा का चयन हुआ। अंडर-19 बालिका वर्ग 40 किलो भार वर्ग में हिमांशी, 44 किलो भार वर्ग में अनू चयनित हुई। अंडर-14 बालक वर्ग में 35 किलो भार वर्ग में सौरभ कुमार, 30 किलो भार वर्ग में सत्यपाल, 40 किलो भार वर्ग में कृष्णा सिंह, 45 किलो भार वर्ग में मनु तिवारी, 50 किलो भार वर्ग में अनुराग कमल का चयन हुआ। अंडर-17 बालक वर्ग 40 किलो भार वर्ग में शोभित, 45 किलो भार वर्ग में दिव्यांशु, 50 किलो भार वर्ग में सौरभ शर्मा, 55 किलो भार वर्ग में साहिल सोनकर का चयन हुआ। अंडर-19  बालक वर्ग में 40 किलो भार वर्ग में अनुज कुमार, 45 किलो भार वर्ग में शिवशंकर, 50 किलो भार वर्ग में आर्यन गौतम, 55 किलो भार वर्ग में आयूष कुशवाहा चयनित हुए। जिला क्रीड़ा सचिव क्रिश्चियन इंटर कालेज के अतुल दास व शिवसेवक शर्मा, ओमप्रकाश त्रिवेदी, रजनीश कनौजिया, सतेन्द्र सिंह, देवेन्द्र कुमार, अर्जुन प्रताप, प्रियंका गंगवार आदि ने निर्णायक मण्डल में भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *