भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं व बाढ़ को लेकर उप जिलाधिकारी अमृतपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गयी कि गंगापार क्षेत्र ब्लाक राजेपुर, तहसील अमृतपुर में गंगा व रामगंगा का जलस्तर बढऩे से पानी ग्रामीणों के खेतों के अलावा घरों में भर गया है। जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। मक्का, मूंगफली, धान आदि फसलें नष्ट हो गयी हैं। किसान आर्थिक व मानसिक रुप से परेशान हो गया है। इसको संज्ञान में लेकर कार्यवाही की जाये। बाढग़्रस्त इलाकों में नाव की व्यवस्था करायी जाये। साथ ही बाढ़ राहत सामग्री, स्वास्थ्य उपचार हेतु दवाइयां भिजवायी जायें। बाढ़ से बरबाद हुईं फसलों का मुआवजा किसानों को दिया जाये। बाढग़्रस्त इलाकों से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री बंटवायी जाये। जिससे बरसात से बचने के लिए तिरपाल लगवाया जाये। क्षेत्र में कटान रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किये जायें। भारतीय किसान यूनियन के ऊपर अमृतपुर तहसील में तालाबंदी को लेकर दर्ज मुकदमे अविलंब वापस लिये जायें। इस प्रकरण में कई आंदोलन हो चुके हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मुकदमा समाप्ति का आश्वासन मिला था। चार दिन के अंदर इन समस्याओं का निस्तारण न हुआ, तो तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियम भानू गुट आंदोलन कर भूख हड़ताल करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बबलू, नरेंद्र सोमवंशी सहित पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *