तीन दिनों से हो रही वारिश की भेंट चढ़े दर्जनों कच्चे मकान

शमशाबाद/अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। बीते तीन दिनों से हो रही वारिश में घरगिरी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। बीते दिन कमालगंज में करीब दो दर्जन कच्चे मकान गिर गये थे। वहीं शमशाबाद में भी कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। बीते दिन गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक करीब एक दर्जन कच्चे मकान गिर चुके है। शुक्रवार को गॉव रोशनाबाद निवासी हफीज अहमद के कच्चे मकान का एक कमरा भरभरा कर गिर गया। कच्चा कमरा गिरने से मिट्टी में सामान दब गया परिवार के लोग दूसरे कमरे में मौजूद थे। जिसके कारण एक बड़ी घटना टल गई। गॉव के ही विवेक का भी कच्चे मकान का एक कमरा भरभरा कर गिर गया। जिसमें सामान दब गया। गॉव के ही सईद की दूकानें गॉव के मुख्य मार्ग पर हैं। बारिश होने से एक कच्ची दूकान की छत भरभरा कर गिर गई। गॉव में एक साथ तीन जगह दुकान व मकान की छत गिरने से ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सामान निकलवाया। कच्चे मकान गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई। जिस पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।वहीं अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार लगातार हो रही बारिश ने आम जनमानस में हाहाकार मचा दिया है। चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वहीं कच्चे मकान धराशाई हो रहे हैं। बता दे की तहसील अमृतपुर क्षेत्र के गांव बरुआ निवासी रजनेश तिवारी पुत्र दयाराम तिवारी का 40 वर्ष पुराना कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि परिवार गिरने से पहले ही घर से बाहर निकल गया। जिससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गये। जो गृहस्थी में समान था वह मकान में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीडि़त परिवार ने बताया है कि उन्हें आज तक कभी भी आवास योजना का लाभ नहीं मिला। जिससे वह अपना मकान पक्का बना लेते। जब इस संबंध में उप जिलाअधिकारी अतुल कुमार से फोन पर वार्ता की गई, तो उन्होंने बताया कि लेखपाल को निर्देशित कर दिया गया है। क्षति का आंकलन कर पीडि़त को लाभ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *