प्रतिवर्ष बाढ़ की विभीषिका को झेलते हैं लोग: एसडीएम

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। तहसील क्षेत्र गंगा व राम गंगा के बीच का ऐसा क्षेत्र है यहां के लोगों को प्रतिवर्ष देवी आपदा को झेलना पड़ता है। यहां कभी अधिक बरसात होने से तो कभी कम बरसात होने से अक्सर फसलें नष्ट हो जातीं हैं। इस समय यह क्षेत्र बाढ़ की विभीषिका को झेल रहा है। जिससे यहां के किसान काफी परेशान है व जो लोग रोज मजदूरी करके खाने वालों के लिए रोटी तक के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में देखना यह है की प्रशासन उन ग्रामीणों की कितनी मदद कर पाता है। उप जिला अधिकारी अमृतपुर श्री गजराज सिंह ने बताया है कि बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। हमारे द्वारा शासन से 3000 पैकेट राहत सामग्री मांगी गई है। जो जल्द ही तहसील अमृतपुर में पहुंच जाएगी। लोगों को वितरित भी कर दी जाएगी। इसके अलावा दवाइयों के भी सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। 26 गांव में नाव भेजी गई हैं। 20 नाविकों को बचाव सामग्री दी गई है। अन्य गोताखोरों को भी तहसील मुख्यालय में ही रखा गया है। इसके अलावा डेढ़ सेक्शन पीएसी बटालियन तहसील मुख्यालय में उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *