अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख..

कंपिल, समृद्धि न्यूज। अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी। घरों में रखी नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने आंकलन रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
थाना क्षेत्र के गांव जोगपुर निवासी प्रेम सिंह शाक्य के घर शुक्रवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग की लपटें देख चीखपुकार मच गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश करते तब तक आग ने पड़ोस के प्रमोद व विजयी के घर को भी अपनी जद में ले लिया। आग की जद में आकर प्रेम सिंह की गृहस्थी का सामान, लहसुन की फसल, सोने चांदी के जेवर, नगदी समेत अनाज व भूसा जलकर नष्ट हो गया। प्रेम सिंह की झोपड़ी में बंधे चार जानवर झुलस गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं प्रमोद व विजयी का गृहस्थी का सामान, अनाज व भूसा जल गया। हल्का लेखपाल व पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *