स्वामी देवनायकाचार्य महाराज का 135 साल की उम्र में निधन

कंपिल, समृद्धि न्यूज। 1008 स्वामी देवनायकाचार्य महाराज का मध्य प्रदेश के जिला दतिया स्थित मंदिर मे लगभग 135 साल की उम्र में मंगलवार शाम निधन हो गया। स्वामी देवनायकाचार्य ने दतिया के मंदिर में 6 बजे अंतिम सांस ली। स्वामी जी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। स्वामी देवनायकाचार्य ने नगर कम्पिल के 11 खंडीय मंदिर गीता ज्ञान आश्रम का निर्माण करवाया। स्वामी जी के निधन की खबर मिलते ही भक्तों में शोक की लहर दौड़ गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *