मारपीट में घायल हुए किशोर की उपचार के दौरान मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज।रंजिशन हुई मारपीट में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव सिवारा मुकुट निवासी विनोद का करीब तीन सप्ताह पूर्व पड़ोसी देव सिंह की पत्नी राजरानी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बडऩे पर दोनों पक्ष से करीब एक दर्जन लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें प्रथम पक्ष से विनोद, उनकी भाभी प्रतिभा देवी व दूसरे पक्ष से देवसिंह व उनकी पत्नी राजरानी गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। पुलिस ने विनोद की तहरीर पर देव सिंह, गुलशन, राजरानी निवासी सिवारा मुकुट, संतोष निवासी शमशाबाद व राजरानी की तहरीर पर मुकेश, उपेंद्र, नन्हे व करू निवासी सिवारा मकुट के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गयी। परिजनों के अनुसार तीन दिन पूर्व तुलसीराम पुत्र विनोद अपने खेतों की ओर बकरी चराने गया था। उसी समय देव सिंह, गुलशन आदि ने एकराय होकर तुलसीराम के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुलसीराम को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया से सैफई रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान किशोर की रविवार दोपहर मौत हो गयी। परिजन शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगा हंगामा काटा। सोमवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया मारपीट की घटना गलत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *