बिजली के करंट से किशोर की मौत.

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की बिजली के करंट से मौत हो गयी। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर देवराजपुर निवासी सीताराम सक्सेना का ग 12 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार को बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली का करंट लग गया। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक प्राथमिक विद्यायल गदनपुर देवराजपुर का छात्र था। अरुण तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहरा मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *