युवक का नहर में उतराता मिला शव

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। युवक का नहर में शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झब्बूपुर निवासी अशोक कश्यप उम्र 36 वर्षीय पुत्र शीशराम जो की नहर के पास रहकर मछली पकड़ता था तथा उन्हें बेचकर उन पैसों की शराब पी लेता था। सोमवार को उसका शव नहर पुल के पास उतराता मिला। बीते दिन युवक नहर में मछली पकडऩे गया था। मृतक के भाई ने गॉव के तीन लोगों पर हत्या कर शव नहर में फेंकने की आंशका जताई है। परिजनों ने बताया कि अशोक नहर पर मछली पकडऩे गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह करीब छ: बजे झब्बूपुर नहर पुल के पास अशोक का शव उतरता हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने अशोक के परिजनों को दी। मौके पर पहुँचे परिजनों ने मृतक का शव नहर से निकाला गया। सूचना पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी सोहराव आलम, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाशपाल, उपनिरीक्षक अनिल सिकरवार ने जॉच पड़ताल की। उपनिरीक्षक ने शव के पास एक डन्डा, भुनी मछली, गिलास में शराब बरामद हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई ने आंशका जताई है कि उसके भाई अशोक का कुछ दिन पूर्व मछली पकडऩे के दौरान गांव के तीन लोगों से झगड़ा हुआ था। उन्हीं लोगों ने अशोक की हत्या की है। चर्चा के अनुसार मृतक अशोक शराबी किस्म का व्यक्ति था। पत्नी सुमन से आये दिन झगड़ा होता था। जिसको लेकर पत्नी लगभग दो वर्ष पूर्व चार बच्चों को शराबी पति के पास छोड़कर अपने मयके नौखडा याकूतगंज चली गयी थी। बीते 15 दिन पूर्व अपने पति के साथ यहाँ आयी और अपने चार वेटी शोभा, सुन्दरी, अन्जली, काजल को अपने साथ मयके लेकर चली गई। ————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *