वृद्ध ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। टीवी दिखाने के बहाने वृद्ध ने किशोरी के साथ जबरियन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे धमकाया। पीडि़ता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अरियारा निवासी पीडि़ता ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि रविवार को वह कायमगंज बाजार गयी थी। उसकी 18 वर्षीय व 16 वर्षीय दो पुत्रियां घर पर थी। उसकी पुत्री भाभी के बच्चे को टहलाने के लिए घर से बाहर चली गई, तभी पड़ोस के 60 वर्षीय प्रेमचन्द्र पुत्र स्व0 जागन सिंह ने टीवी चला दी तो घर पर मौजूद पीडि़ता की पुत्री टीवी देखने के लिए उसके घर चली गई। प्रेमचन्द्र ने पीडि़ता की पुत्री को बुरी नियत से पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। जब दूसरी पुत्री घर पर आयी और उसकी बहन घर पर नहीं थी और काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो पीडि़ता की दूसरी पुत्री ढूंढने लगी। पड़ोस के घर से रोने की आवाज आयी तो उसने बंद दरवाजे में लात मारी, जिससे दरवाजा खुल गया। इस पर आरोपी ने दूसरी पुत्री के थप्पड़ मार दिया। पीडि़ता की दोनों पुत्रियां घर आ गयी और आपबीती सुनाई। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रेमचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *