मार्ग दुर्घटना में दस घायल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अलग अलग मार्ग दुर्घटना में दस लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना अलीगंज के गांव भारापुर निवासी गंगासरन, जनपद अलाहाबाद के गांव चकिया खुलदाबाद निवासी मीना पटेल, अलीगंज निवासी जहीर व वसीम थाना गुरसहायगंज निवासी अकरम, क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी सरोजनी देवी, लहरा निवासी हिमांशु मार्ग दुर्घटना में घायल हो गये। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंगाशरन, मीना पटेल, सरोजनी देवी व हिमांशु को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं सामुदायिक स्वस्थय केंद्र कर्मी आशीष व रन सिंह फर्रुखाबाद से कायमगंज बाइक से आ रहा था, तभी टेड़ीकोन के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गये। कासगंज के थाना सिकंदरपुर के गांव खलेवरा निवासी आकाश भी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *